Follow Us:

देश में आज फिर 50 हजार से अधिक मामले दर्ज, 1321 की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश में कोरोना की रफ्तार धीमी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में कोरोना वायरस के 54 हजार 069 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 00 लाख 82 हजार 778 पर पहुंच गई है।

पिछले 24 घंटों में 1 हजार 321 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे घुटने टेक दिए हैं। जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 3 लाख 91 हजार 981 हो गई है। वहीं, 68 हजार 885 लोग स्वस्थ हकर घर लौटे हैं। इसी के चलते इस वायरस से अब तक संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 90 लाख 63 हजार 740 है। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 6 लाख पर पहुंच गई है। इस समय 6 लाख 27 हजार 057 मामले अभी भी एक्टिव हैं।