Follow Us:

मजदूर कुटिया में वरिष्ठ नेताओं की डिनर डिप्लोमेसी, 2022 में बन सकते नए समीकरण

मृत्युंजय पुरी |

फतेहपुर उपचुनाव को लेकर कांगड़ा में जुटे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व मंत्री जीएस बाली के घर मजदूर कुटिया में रात का डिनर किया। वरिष्ठ नेताओं की इस डिनर डिप्लोमेसी को 2022 के समीकरणों से जोड़ कर भी देखा जा रहा है। वहीं, वरिष्ठ नेताओं का कांगड़ा में एकसाथ जुटना भी जिला के कोई बड़ी खुशख़बरी होने की उम्मीद है।

फिलवक़्त के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फतेहपुर के उपचुनाव को ट्रायल मैच समझकर जीतने की हर मुमकिन कोश़िश कर रहे हैं। नेताओं और पार्टी का ख़ासतौर पर यही मानना है कि उपचुनाव से ही कांग्रेस को 2022 में पार्टी स्थिति का अंदाजा लग सकेगा। वहीं, फतेहपुर में टिकट आवंटन भी कांग्रेस की साख पर बट्टा लगा सकता है।