Follow Us:

NDRF की टीम ने निकाला ख़बरू झरने में फंसे धनोटू के युवक का शव

मृत्युंजय पुरी |

शाहपुर के प्रसिद्ध ख़बरू झरना में डूबे धनोटू के युवक का शव कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया गया है। शव ख़बरू से लाया जा रहा है। शव निकालने के लिए NDRF की मदद ली गई। एनडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार सुबह रेस्क्यू शुरू किया औरदोपहर करीब डेढ़ बजे शव को झरने से निकाला गया।

यहां बता दे कि वीरवार को अपने दोस्तों संग ख़बरू गए धनोटू के  केशव वर्मा  झरने में नहाते डूब गए थे। स्थानीय लोगों के उन्हें बाहर निकलने का काफी प्रयास किया लेकिन शव निकाला नहीं जा सका। अंत में एनडीआरएफ की मदद लेनी पड़ी। एनडीआरएफ की टीम ने सुबह ख़बरू पहुंच कर गोताखोरों की मदद से झरने के निचे फसे युवक के शव को बाहर निकाला।