Follow Us:

72 ब्लॉकों में भेजे स्व. वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश, नदियों और पवित्र जगहों पर होंगे विसर्जित

पी. चंद |

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश राजीव भवन में लाए गए। यहां से अस्थि कलश को विसर्जन के लिए प्रदेश के 72 ब्लॉक्स में भेजा गया। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को पार्टी कार्यालय से अस्थि कलश सौंपे। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बताया 16 जुलाई को प्रार्थना सभा के साथ दिवंगत नेता के अस्थि कलश प्रदेश में सभी विधानसभा क्षेत्रों के 72 ब्लॉक्स में स्थानीय लोगों के श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए स्थानीय पार्टी कार्यालयों में रखे जाएंगे।

दिवंगत नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश को सुबह रामपुर से शिमला के लिए रवाना किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा अस्थि कलश लेने रामपुर गए थे, जो 72 अस्थि कलश के साथ शिमला पहुंचे। इन अस्थि कलशों को आज सभी ब्लॉक से आए प्रतिनिधियों को सौंप दिया गया।