Follow Us:

3 HPPS अधिकारियों के ट्रांसफ़र, पुनित रघु होंगे कांगड़ा के एडिशनल एसपी

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश सरकार ने HPPS अधिकारियों के एक बार फ़िर तबादले किए हैं। 3 अधिकारियों के तबादले, फेरबदल किए गए हैं। इनमें मदन लाल-।। को डरोह कांगड़ा से कमांडेंट होम गार्ड बटालियन 9th धर्मशाला कांगड़ा लगाया है। HPPS पुनित रघु को पंडोह मंडी से कांगड़ा का एडिशनल एसपी लगाया है।

इसके साथ ही विकास सकलानी को धर्मशाला कांगड़ा से कमांडेंट होम गार्ड हेडक्वार्टर शिमला लगाया है। ग़ौर रहे कि इससे पहले भी सरकार कई HPPS औऱ IAS अधिकारियों के तबादले, फेरबदल और प्रोमोशन दे चुकी है।