Follow Us:

शिमला में सादे ढंग और कोरोना नियमों के पालन के साथ मनाया जा रहा ईद उल जुहा

पी. चंद |

देशभर में ईद उल जुहा, बक़रीद मनाया जा रहा है। कोविड-19 के चलते बड़े सादे ढंग औऱ कोविड के नियमों का पालन करते हुए ईद की नमाज़ अदा की गई। शिमला के ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। बक़रीद कुर्बानी की भी ईद कहा जाता है। ईद पर समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले  लगाकर शुभकामनाएं दी। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी ईद उल जुहा की बधाई दी है।