Follow Us:

धर्मशाला: मनेड में लोगों से मिलने पहुंचे डीसी कांगड़ा, समाचार फर्स्ट की खबर का असर

मृत्युंजय पुरी |

धर्मशाला चैतड़ू के मनेड वार्ड 3 में लोगो की आवाज समाचार फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाई थी। इसके बाद आज उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल सभी अधिकारियों के पास मोके पर पहुंचे औऱ लोगों की समस्याओं का समाधान किया।

आपको बता दें कि 12 जुलाई को हुई त्रासदी के बाद से कोई भी इस गांव में मौका देखने नहीं पहुंचा था, जिसके बाद पिछले कल 21 जुलाई को सममचार फर्स्ट मोके पर पहुंचा। गांव के लोगों की समस्याओं की जानकारी सरकार औऱ प्रशासन तक पहुंचाई जिसके बाद आज डीसी कांगड़ा मोके पर पहुंचे हैं। लोगों की मांग थी कि खड्ड के रुख को बदला जाए ताकि उनके घरों को नुकसान से बचाया जा सके।