Follow Us:

किन्नौर: सांगला रोड पर स्थानीय व्यक्ति सहित 9 पर्यटकों की मौत, चलती गाड़ी पर गिरा पत्थर

पी. चंद |

प्रदेश में बरसात का मौसम एक तरह से तबाही लेकर आया है। पहले कांगड़ा जिला में प्राकृतिक आपदा से 10 मौतें हुई तो अब किन्नौर जिला के सांगला में आपदा से 9 लोगों की दुखद मृत्यु हुई। किन्नौर के सांगला चितकुल मार्ग पर भारी लैंडस्लाइड जारी है। रविवार को हुए लैंडस्लाइड में बड़े-बड़े पथर सड़कों पर गिरे जिसकी चपेट में आने के बाद 9 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 1 व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं जबकि 2 लोग सुरक्षित निकल पाए हैं। अंदेशा है कि अभी तक मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

ख़बर है कि पहाड़ से पत्थर आकर सीधा टैंपो ट्रैवलर पर गिरा जिसके चलते 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति स्थानीय निवासी है जो खेत में काम पर था। एसपी किन्नौर ने इसकी पुष्टि भी की है। फिलहाल के लिए मृतकों के शवों को बरामद करने की कशमकश जारी है लेकिन लगातार हो रही लैंडस्लाइड परेशानी का कारण बनी हुई है। भारी लैंडस्लाइड से अभी तक सड़क पूरी तरह अवरुध हो चुकी है जबकि एक लोहे का पुल भी टूट चुका है। आसपास की खड़ी गाडियों और बाकी चीज़ों को भी भारी नुकसान हुआ है।