Follow Us:

भाजपा मुख्य सचेतक बिक्रम जरयाल ने संभाला कार्यभार

पी. चंद |

भाजपा मुख्य सचेतक बनाए जाने के बाद बिक्रम जरयाल मंगलवार को सचिवालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। मीडिया से बात करते हुए बिक्रम जरयाल ने कहा कि वे सचेतक बनाए जाने से खुश हैं। जो जिम्मेदारी मिली है उसको बखूबी निभाएंगे। 

बता दें कि मॉनसून सत्र 2 अगस्त से मॉनसून सत्र शुरू होने जा रहा है। ऐसे में सरकार ने नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद बिक्रम जरयाल को उनकी जगह मुख्य सचेतक बनाया है। बिक्रम जरयाल चंबा के भटियात से संबंध रखते हैं। वहीं, हमीरपुर के भोरंज से कमलेश कुमारी को उप सचेतक बनाया गया है।