हिमाचल निर्माता यशवंत सिंह परमार की 115वीं जयंती पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अन्य मंत्रियो व विधायकों ने रिज मैदान स्थित प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उसके बाद विधानसभा लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यशवंत सिंह परमार ने हिमाचल प्रदेश का निर्माण किया था और उसके बाद हिमाचल प्रदेश के विकास में भी अहम भूमिका अदा की थी। आज के दिन उनके हिमाचल के योगदान को याद किया गया है और उन्होंने विकास की दृष्टि से हिमाचल को जिस दिशा में ले जाने के लिए काम किया था उसको आगे बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार ने आरटीपीसीआर रिपोर्ट को पर्यटकों के लिए जरूरी किया गया है और वैक्सीन की दोनों डोज लगा चुके लोगों के लिए इसमे छूट दी गयी है। खालिस्तान समर्थक की तरह से आ रही धमकियों को लेकर भी सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं ताकि प्रदेश में माहौल खराब न हो।



