Follow Us:

रवि दहिया के रजत पदक जीतने पर CM और पूर्व मंत्री GS बाली ने दी बधाई

डेस्क |

टोक्यो ओलंपिक में भारत के पहलवान रवि दहिया ने रजत पदक हासिल किया है। उनकी इस जीत पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री जीएस बाली सहित कई नेताओं ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि रवि दहिया ने मेडल जीतकर कर पूरे देश को खुशी मनाने का एक और अवसर दिया है। मैं देवभूमि हिमाचल की तरफ से भारत के बेटे रवि को इस बड़ी उपलब्धि के लिए ढेर सारी बधाई देता हूं साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

वहीं, पूर्व मंत्री जीएस बाली ने अपने फेसबुक पेज से बधाई दी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी देश प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। रवि दहिया के रजत पदक जीतने पर प्रदेश वासियों सहित खिलाड़ियों को बधाई। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भी देशवासियों को बधाई दी है।