Follow Us:

दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ़ किसान आंदोलन को समर्थन देने जंतर-मंतर पहुंचे राहुल गांधी

डेस्क |

कृषि कानूनों को लेकर काफी समय से किसानों का विरोध जारी है। शुक्रवार को किसानों ने जंतर मंतर में प्रदर्शन किया जिसका समर्थन विपक्ष के कई नेताओं ने किया। राहुल गांधी खुद जंतर मंतर पहुंचे औऱ किसानों के आंदोलन का समर्थन किया। उनके साथ विपक्ष के दूसरे नेता भी संसद से निकलकर सीधे जंतर-मंतर पहुंचे हैं। महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हो चुके राहुल गांधी ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वह किसान आंदोलन को भी समर्थन देंगे।

किसान आंदोलन को लेकर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि कृषि कानून को निरस्त करने की किसानों की मांग का समर्थन करने के लिए विपक्षी दल के नेता जंतर-मंतर पहुंचे हैं। इसमें राहुल गांधी भी शामिल हैं। इसके बाद विपक्षी दलों के नेता आज संसद में एक बैठक भी करने वाले हैं। आज संसद का मॉनसून सत्र अब तक बेहद हंगामेदार रहा है। पेगासस जासूसी कांड को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार गतिरोध देखने को मिला है।

हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने इस फैसले का स्वागत किया और प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।