Follow Us:

मंडी दौरे पर रहेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा उपचुनाव को लेकर टटोलेंगे कार्यकर्ताओं की नब्ज

पी. चंद |

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर पहली बार मंडी जिले के 5 दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से बैठकें करेंगे और मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए होने जा रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुकाबले के लिए तैयार रहने का मंत्र देंगे। माना ये भी जा रहा है कि कुलदीप राठ़ौर इस दौरान मंडी में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भी भांपेंगे। क्योंकि कुछ दिन पहले मंडी से उनके खिलाफ हाईकमान को एक पत्र भी गया था।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 8 अगस्त को सरकाघाट पहुंचेंगे और उसी दिन धर्मपुर जाएंगे। 9 को जोगिंदरनगर में उनका कार्यक्रम रहेगा जबकि उसी दिन दोपहर बाद वह दंरग में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 9 को रात्रि मंडी ठहराव के बाद कुलदीप सिंह राठौर 10 को मंडी सदर औऱ उसके बाद बल्ह में बैठक करेंगे। 11 को उनकी बैठक सुंदरनगर और नाचन हल्कों के कार्यकर्ताओं के साथ होगी। 12 अगस्त को वह मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के जंजैहली में बैठक करेंगे और उसके बाद करसोग के लिए रवाना होंगे।