Follow Us:

किन्नौर: न्यूगलसेरी में आज फिर HRTC बस पर गिरे पत्थर, 2 यात्री घायल

पी. चंद |

किन्नौर के न्यूगलसेरी में हुए हादसे वाली जगह में आज एक बार फिर पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों की चपेट में HRTC बस आ गई। गनीमत रही की इस हादसे में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि बस में सवार 2 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों की पहचान अनुभव कुमार (19) निवासी गांव कल्पा और अनिता (42) निवासी गांव जानी के तौर पर हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार मंडी से रिकांगपिओ जा रही HRTC की बस जब घटनास्थल के पास से गुजर रही थी तो उसी समय पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों से बस को नुकसान पहुंचा है। वहीं, बस में बैठे एक महिला और एक युवक को हल्की चोट आई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के चलते जिला प्रशासन द्वारा आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।