Follow Us:

उपचुनाव से पहले अर्की को मिली सौगातें, सायर मेला भी प्रदेश स्तरीय होने की घोषणा

पी. चंद |

उपचुनाव के मद्देनज़र मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्की पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज 42 करोड़ के शिलान्यास किए और पूर्व में भी 100 करोड़ से अधिक शिलान्यास अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए कर चुके है। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक किसान के बेटा है जनता का दर्द औऱ समस्या को समझता है और उसका समाधान भी करते है। ऐसा मुख्यमंत्री जो जनता का फ़ोन खुद उठता है और समस्याओं को हल करता है, यह हिमाचल के लिए गर्व की बात। इन उप चुनावों में अर्की की जनता कमल का फूल खिलाएगी और 2022 में भाजपा की एक बार फिर सरकार बनाएगी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा अर्की विधानसभा क्षेत्र अनेकों दृष्टि से महत्वपूर्ण है और मुझे पूरा विश्वास है कि अर्की अब नए विकास को ओर बढ़ेगा। अर्की की जनता ने पूर्व में लोक सभा चुनावों में भाजपा को 30000 से अधिक लीड दिलाई थी औऱ एक कठिन कार्य को पूर्ण किया था। उनकी जनता के बीच आने की प्रबल इच्छा थी और आपके बीच आकर प्रसन्नता हुई। कांग्रेस के पिछले 50 सालों में कोई सुविधा नहीं खड़ी की और हमने 10 दिन में 500 वेंटिलेटर लाए और आज हमारे पास 800 से ज़्यादा वेंटीलेटर है।

कांग्रेस को आज प्रश्न पूछने का कोई हक नही है। आज हिमाचल ने कोविड से निपटने के लिए अच्छा काम किया है, हम टीकाकरण में भी देश मे नंबर वन है। समय कैसा भी हो हमने विकास रुकने नहीं दिया, विकास पूरे प्रदेश में चलता गया। अर्की में भी हमने लगभाग 144 करोड़ के शिलान्यास किए 102 करोड़ वर्चुअल और 42 करोड़ एक्चुअल। इस बार अर्की में निरंतर विकास के लिए अर्की विधानसभा क्षेत्र सरकार के साथ चलने वाला है।

उन्होंने अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए घोषणा करते हुए दाड़लाघाट को बी डो ओ ऑफिस दिया। ई एस आई दाड़लाघाट को सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने, बेरल एवं कुनिहार में पटवार सर्किल और जिला स्तरीय सायर मेले को प्रदेश स्तरीय मेला घोषित किया।