Follow Us:

सोलन: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी सवारियों से भरी HRTC बस

पी. चंद |

जिला सोलन के पट्टा बरोटीवाला सड़क मार्ग पर सुबह सबरे HRTC की सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही का हादसे में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि कुछ सवारियों को चोटें जरूर आई हैं। बस के गिरते ही घटनास्थल पर चीखो पुकार मच गई। 

बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस जोहड़जी साहिब से नालागढ़ जा रही थी जिसमें करीब 32 यात्री सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।