Follow Us:

कुल्लू: 7 किलो से अधिक चरस के साथ मंडी का शख्स गिरफ्तार

|

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कुल्लू पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। कुल्लू पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने एक युवक को 7 किलो 447 ग्राम चरस के साथ पकड़ने में सफलता पाई है। चरस के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान नारायण सिंह (47) निवासी अन्नाह तहसील चच्योट मंडी के तौर पर हुई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात को कुल्लू पुलिस की टीम ने बंजार इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस ने बंजार क्षेत्र के चेहड़ी नामक स्थान पर एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका। व्यक्ति की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके बैग से 7 किलो 447 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर चरस को कब्जे में ले लिया। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।