Follow Us:

93 साल के हुए राजनीति के ‘अटल’, पीएम ने दी जन्मदिन की बधाई

समाचार फर्स्ट |

आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है। बीजेपी के साथ-साथ देश भर में फैले उनके चहेतों ने जन्मदिन का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। अटल बिहारी वाजपेयी आज 93 साल के हो गए हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही यूपी की राजधानी लखनऊ में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पीएम मोदी ने अटल के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दीं। उन्होंने कहा कि अटल के नेतृत्व में भारत ने विकास किया और विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई। पीएम मोदी ने अटल के अच्छे स्वास्थ के लिए प्रार्थना की।
 
पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई बड़े नेता अटल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए उनके घर पहुंचे हैं। अमित शाह, राजनाथ सिंह और विजय गोयल भी उनके घर पर मौजूद हैं।

यूपी सरकार ने कुछ दिन पहले पूर्व पीएम के 93वें जन्मदिन पर सूबे की जेल में बंद 93 कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया है। 1998 में केंद्र में पहली बार बीजेपी की सरकार का नेतृत्व करने वाले अटल ने बीजेपी को राष्ट्रीय स्तर नई पहचान दी।