Follow Us:

प्रियंका के बाद सोनिया गांधी पहुंचीं शिमला, राहुल के आने की भी खबर

डेस्क |

शिमला: पंजाब की राजनीतिक गहमागहमी के बीच कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी शिमला पहुचीं हैं। शिमला में उनका 2 से 3 दिन तक रहने का कार्यक्रम है।

बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी के घर छराबड़ा में रुकने वाली हैं। इसी बीच ये खबर भी है कि राहुल गांधी भी शिमला पहुंच रहे हैं।

पंजाब में शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के बाद राहुल गांधी शिमला के लिए रवाना होंगे। प्रियंका गांधी और उनके पति रोबर्ट वाड्रा पहले ही शिमला में हैं।