Follow Us:

कन्हैया-जिग्नेश ने थामा कांग्रेस का हाथ

|

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं सीपीआई नेता कन्हैया कुमार और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दोनों ही युवा नेता दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस में शिमला हुए।

कन्हैया कुमार ने कहा कि आज सबसे बड़े लोकतांत्रिक में शामिल हुआ हूं। उन्होंने कहा कि बड़े जहाज को बचाएंगे तो कश्तियां बचेंगी। कुछ लोग देश का भविष्य खराव करने में जुटे हैं। देश में वैचारिक संघर्ष छिड़ा है। ये एक आपातकाल का समय है। कांग्रेस बचेगी तो युवाओं का सपना बचेगा। इसलिए आज सबसे बड़ी पार्टी को बचाना जरूरी है।