Follow Us:

शाहपुर में रिटायर्ड फौजी ने की 10 साल की बच्ची के साथ घिनौनी हरकत

मृत्युंजय पुरी |

शाहपुर: शाहपुर के दरीणी (टलमाता) गांव में हिमाचल को शर्मशार करने का एक वाक्या सामने आया है। गांव के एक रिटायर्ड फौजी संतोष शर्मा ने कथित रूप से अपनी पोती की उम्र की बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है ।

संतोष शर्मा की दुकान पर शनिवार शाम को गांव की 10 वर्षीय बच्ची कुछ सामान ख़रीदने आई थी। शाहपुर के थाना प्रभारी त्रिलोचन सिंह ने बताया कि जब बच्ची दुकान पर सामान ख़रीदने गई तो संतोष शर्मा ने उसके गुप्त अंगों के साथ छेडछाड़ की।

जब बच्ची घर पहुंची तो उसने अपने परिजनों को दुकानदार की इस हरकत के बारे बताया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने धारा 376 व पोसको एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है