Follow Us:

किन्नौर: निगुलसेरी में HRTC बस पर गिरे पत्थर, एक युवक घायल

पी.चंद |

जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी के पास भूस्खलन के कारण हुए बड़े हादसे के बाद आज सुबह फिर पहाड़ से एचआरटीसी पर पत्थर गिरे। इस बार धर्मशाला से रिकांगपिओ वाया सुंदरनगर जा रही एचआरटीसी की बस पर पत्थर गिरे हैं। चलती बस पर पत्थर गिरने से बस में सवार एक युवक को चोटें आई हैं। घायल युवक को भावानगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पत्थर गिरने से बस का अगला शीशा भी टूट गया है।

बता दें कि 11 अगस्त को किन्नौर के निगुलसेरी में NH-5 अचानक पहाड़ टूटने से एक यात्री वाहन सहित कुल 6 वाहन मलवे की चपेट में आ गए थे। इस हादसे में करीब 30 लोगों की मौत हुई। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए करीब एक सप्ताह तक रेस्क्यू अभियान जारी रहा ।