Follow Us:

राहुल गांधी के दिल्ली से उड़ान भरते ही झुकी योगी सरकार, विपक्षी दलों को लखीमपुर जाने की इजाजत

डेस्क |

लखीमपुर कांड में योगी सरकार घिरती नजर आ रही है। योगी सरकार के आदेश पर पहले राजनीतिक दलों के नेताओं को लखीमपुर जाने से रोका जा रहा था। लेकिन अब राहुल गांधी की हुंकार के बाद योगी सरकार झुक गई है। योगी सरकार ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी दलों को लखीमपुर जाने की इजाजत दे दी है।

राहुल गांधी लखनऊ से सीतापुर होते हुए आज भी लखीमपुरखीरी पहुंचेंगे। साथ ही पीड़ित परिवारों और किसानों से मुलाकात कर उनका दर्द साझा करेंगे। राहुल गांधी फ्लाइट से लखनऊ पहुंच रहे हैं। वह वहां से लखीमपुर खीरी जाएंगे। लेकिन बीच में वह सीतापुर में रुकेंगे। वहीं प्रियंका गांधी को सीतापुर के गेस्ट हाउस में गिरफ्तार करके रखा गया है। खबर ये है कि राहुल गांधी के लखीमपुर जाने के फैसले के बाद प्रियंका गांधी को भी रिहा कर दिया गया है।

रविवार को लखीमपुर में 4 किसानों समेत 8 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने लखीमपुर खीरी में धारा 144 लगा दी थी। किसान संगठनों के अलावा किसी पार्टी के नेता को वहां जाने की इजाजत नहीं दी जा रही थी। प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, संजय सिंह आदि ने लखीमपुर जाने की कोशिश की थी। लेकिन उनको अलग-अलग जगह हिरासत में ले लिया गया था। बाद में प्रियंका को सीतापुर में ही गिरफ्तार करके रखा गया था।