Follow Us:

वीरभद्र परिवार को सियासत से बाहर करना चाहते हैं कुछ नेता: सत्ती

पी. चंद |

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में छठे वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कांग्रेस द्वारा मंडी संसदीय सीट से प्रतिभा सिंह को टिकट देने पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस में और भी बड़े नेता हैं जो इस सीट से चुनाव लड़ सकते थे लेकिन वीरभद्र विरोधी गुट प्रतिभा सिंह को मैदान में उतारकर इस परिवार को सियासत से बाहर करना चाहता है।

कांग्रेस के एक गुट में मुख्यमंत्री बनने की होड़ लगी है इसलिए वह प्रतिभा को आगामी विधानसभा चुनावों से बाहर करना चाह रहे हैं। वहीं, दूसरा गुट जो वीरभद्र सिंह के डर से चुप रहते थे वह भी बदला लेने की सोच रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं को पता है कि एमपी के इस चुनाव में क्या होने वाला है, इसलिए वह प्रतिभा सिंह को आगे कर रहे हैं। कांग्रेस किसी की नहीं है।

वहीं सती ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश में विकास हो रहा है। जयराम ठाकुर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर स्वयं विकास को गति देने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं।