Follow Us:

कांग्रेस पार्टी एकजुट, उपचुनाव में रोहित ठाकुर की होगी जीत: जुब्बल कांग्रेस

पी. चंद |

शिमला के जुब्बल-नावर-कोटखाई में कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता एकजुट हैं और कांग्रेस पार्टी उपचुनाव में जीत हासिल करेगी। यह बात जुब्बल नावर कोटखाई के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने अपने संयुक्त बयान में कही।

उन्होंने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई में कांग्रेस पार्टी में किसी भी प्रकार की कोई गुटबाज़ी नही है। जुब्बल-नावर-कोटखाई के साथ कांग्रेस पार्टी का अटूट संबंध हैं और यह विधानसभा क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कर्मभूमि रही है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रोहित ठाकुर अनुभवी और कांग्रेस पार्टी के मजबूत स्तम्भ हैं। उपचुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ को मजबूत करना होगा। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता औरपूर्व मंत्री हर्ष महाजन भी मौजूद रहे। हर्ष महाजन ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई में कांग्रेस पार्टी मजबूत हुई है। कांग्रेस नेताओं ने उपचुनाव में एकजुटता के साथ कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।