Follow Us:

उपचुनाव: BJP को झटका, चेतन बरागटा जुब्बल-कोटखाई से आजाद प्रत्याशी

पी. चंद |

खड़ापत्थर: उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जुब्बल-कोटखाई से अब नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनावी दंगल में ताल ठोक दी है। चेतन बरागटा ने शुक्रवार सुबह खड़ापत्थर में अपना नामांकन भरा।

आपको बता दें कि नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद जुब्बल-कोटखाई सीट खाली चल रही थी। चेतन बरागटा ने कल एक रैली में कहा था कि टिकट कटने पर उन्हें ये बताया गया कि वे परिवारवाद की उपज हैं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी से इस्तीफा देना शुरू कर दिया था। फिर रात को खबर आई कि चेतन बरागटा आजाद चुनाव लड़ेंगे।

इससे पहले पूर्व सांसद कृपाल परमार फतेहपुर से आजाद चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। उन्हें टिकट न मिलने पर समर्थकों ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

अब देखना ये है कि सत्ताधारी दल में टिकट आवंटन के बाद पैदा हुए संकट से भाजपा कैसे निपटेगी और क्या कांग्रेस इस अंतरकल्ह को अगामी चुनावों में भुना पाएगी?