Follow Us:

जानिए, किस देश में सबसे पहले मनाया गया नए साल का जश्न

समाचार फर्स्ट |

देश और दुनियाभर के लोगों ने मौज मस्ती और जश्न के साथ नववर्ष का स्वागत किया गया। नाच-गाने और धूम-धड़ाके के साथ लोगों ने वर्ष 2017 को अलविदा कहा और 2018 का स्वागत किया। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया के किस देश ने सबसे पहले नए साल का जश्न मनाया गया।

इस देश ने सबसे पहले मनाया नववर्ष का जश्न

दुनिया के छोटे से देश सामोआ ने सबसे पहले नए साल का जश्न मनाया। भारत में 31 दिसंबर की शाम जब चार बज रहे थे, तब दुनिया के दूसरे छोर पर स्थित छोटा सा देश सामोआ नववर्ष का स्वागत कर रहा था। इसके साथ ही टोंगा, क्रिसमस द्वीप और किरिबाती में भी नए साल का जश्न मनाया गया।

इसके बाद करीब साढ़े चार बजे न्यूजीलैंड के ऑकलैंड ने नववर्ष का स्वागत किया। इस मौके पर यहां शानदार आतिशबाजी की गई और 3 हजार से अधिक रॉकेट छोड़े गए। हालांकि प्रशांत क्षेत्र का सामोआ नववर्ष का स्वागत करने वाला सबसे पहला देश रहा।

वहीं, न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया, जापान और दक्षिण कोरिया ने नए साल का जश्न मनाया। इनके बाद युरोप में नए साल का स्वागत किया गया।