Follow Us:

मंडी: करसोग में HRTC बस की ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

पी.चंद |

करसोग में हिमाचल पथ परिवहन निगम बस की ब्रेक फेल हो गई। शोरशन के पास ब्रेक फ़ेल होने के चलते चालक ने लिंक रोड़ में चढ़ा दी। जिससे बस सड़क से पलट गई। बस चालक मुरारी लाल की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि बस में दर्जन से ज़्यादा सवारियां मौजूद थी। बस की स्पीड कम होने से सवारियों की जान बची। हालांकि बस के पलटने से दो यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।

चालक की समझदारी से बस को भी कम ही नुकसान हुआ है। जिस समय ये घटना पेश आई उस समय बस में चालक परिचालक सहित कुल 13 लोग सवार थे। वहीं, बस चालक मुरारी लाल ने बताया कि सालाणा से करसोग जाते समय शोरशन के पास अचानक ब्रेक फेल हो गई। इस दौरान सीट पर खड़े होकर ब्रेक लगाने का प्रयास भी किया लेकिन ब्रेक नहीं लगी। ऐसे में सवारियों की जान बचाने के लिए बस को लिंक रोड पर चढ़ा दिया। इसके बाद बस सड़क पर पलट गई।