Follow Us:

सरकार कर रही आचार सहिंता का उल्लंघन, मतदाताओं को लुभाने के हो रहा प्रयास: राठौर

पी. चंद |

उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया है। प्रदेश कुलदीप राठ़ौर ने कहा कि भाजपा की सरकार उपचुनाव में आचार सहिंता का उल्लंघन कर रही है। हार सामने देखकर वोटरों को लुभाने के प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा चुनावों में हार सामने देखकर बौखला गयी है जिसे देखकर ऐसे हथकंडे अपना रही है।

शिमला में कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में हो रहे उपचुनावों को जंहा मुख्यमंत्री के लिए अस्तित्व की लड़ाई बताया तो वहीं इसे कांग्रेस के लिए जनता की लड़ाई करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का संगठन जनता के मुद्दों के लिए लड़ रहा है और इन चुनावों में कांग्रेस को बढ़त मिलती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री की शारीरिक भाषा से उनकी हार साफ देखी जा सकती है। हिमाचल को पूर्ण राज्यत्व का दर्जा देने में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का सबसे बड़ा योगदान था लेकिन प्रदेश सरकार ने अपनी स्थापना की 50वी जयंती मनाई।

हिमाचल के सरकारी कार्यक्रम में उन्हें याद तक करना जरूरी नहीं समझा। उपचुनावों में वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट मांगना कांग्रेस का हक है। जो अफसर भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे है उन्हें चेतावनी है कि ईमानदारी से अपना काम करें। 22 अक्टूबर को पंचायत सचिव के साक्षात्कार हैं जिसमें 239 पदों के लिए 26299 अभ्यर्थी हैं इससे प्रदेश में बेरोजगारी के आलम का पता चल जाता है।

उन्होंने इस परीक्षा का विरोध किया क्योंकि चुनाव आचार संहिता के चलते वोटरों को प्रभावित करने के लिए यह परीक्षा करवाई जा रही है। इसे विश्वविद्यालय प्रशासन आयोजित करेगा, यह समझ से परे हैं। राठौर ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर इन परीक्षाओं को 30 अक्टूबर के बाद करवाने का आग्रह किया गया है।