Follow Us:

‘भाजपा विधायक की प्रतिभा सिंह पर टिप्पणी नारी जाति का अपमान’

|

लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच वाकयुद्ध चर्म पर है। हाल ही में द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर द्वारा प्रतिभा सिंह के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर महिला कांग्रेस खफा हो गई है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को लेकर जवाहर ठाकुर की टिप्पणी अशोभनीय, असंस्कारी और निंदाजनक है। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता की झलक मिलती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को एक बार पीछे धकेलना चाहते हैं।

जैनब चंदेल ने कहा कि प्रतिभा सिंह दो बार सांसद रही हैं, उन्होंने जनभावनाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपने इस दायित्व को निभाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे आ रही हैं और भाजपा महिला विरोधी है। वे महिला से डरे हुए हैं। जबकि इनके पास बताने के लिए कुछ नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा वाले महिलाओं को चारदीवारी में रखना चाहते हैं। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने बेटियों को संपत्ति का अधिकार दिया तो आरएसएस ने विरोध किया था। कांग्रेस ने सदैव नारी का सम्मान किया है और आगे बढ़ाया है। यह प्रतिभा सिंह का नहीं नारी जाति का अपमान है।