Follow Us:

‘2022 में कांग्रेस सरकार बनी तो रोहित ठाकुर होंगे बड़े वजीर’

पी.चंद |

राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा ने सोमवार को जुब्बल-नावर-कोटखाई में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप रोहित शर्मा को जीताकर विधासभा में भेजें। 2022 में बनने वाली कांग्रेस की सरकार में रोहित ठाकुर बड़े वजीर होंगे। इसका मतलब ये है कि अगर हिमाचल में 2022 में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कांग्रेस रोहित ठाकुर को कैबिनेट में स्थान दे सकती है।

आनंद शर्मा ने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में बाग़वानी और सड़क का विकास कांग्रेस की देन है। भाजपा सरकार में जहां सेब के दामों में बड़ी गिरावट हुई है वही महंगाई ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी हैं। केंद्र की मोदी सरकार 2014 में अच्छे दिनों का वादा कर सता में आई थी और समय के साथ सभी वादें भूल गई है। पेट्रोल-डीज़ल, गैस सिलेंडर, सरसों तेल और दैनिक उपभोग की वस्तुएं आम जनता की पहुंच से बाहर होती जा रही है। उन्होंने चरमराती अर्थव्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा।

आनंद शर्मा ने कहा कि रोहित ठाकुर अनुभवी और कांग्रेस पार्टी के सशक्त उम्मीदवार हैं जो जुब्बल-नावर-कोटखाई के विकास के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो गई है और 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। आनन्द शर्मा ने जनता से रोहित ठाकुर को भारी मतों से जीत दिलवाकर विधानसभा भेजने की अपील की और आनन्द शर्मा ने कहा कि 2022 में बनने वाली कांग्रेस सरकार में रोहित ठाकुर बड़े वज़ीर होंगे।