Follow Us:

कु्ल्लू: ब्यास नदी में रिवर राफ्टिंग के दौरान हादसा, 2 महिला पर्यटकों की मौत 4 घायल

|

कुल्लू जिले में एक बड़ा हादसा पेश आया है। यहां बाशिंग में ब्यास नदी में रिवर राफ्टिंग के दौरान एक राफ्ट पलटने से 2 महिला पर्यटकों की मौत हो गई है जबकि 4 घायल हो गईं हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में से 3 की हालत सामान्य है जबकि एक गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे की शिकार हुई ये युवतियां महाराष्ट्र और इंदौर की रहने वाली हैं जो मनाली घूमने आईं थीं

जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार करीब 12 बजे पेश आया जब महाराष्ट्र और इंदौर की यह महिलाएं बरेली से राफ्ट में सवार होकर ब्यास नदी में आनंद ले रहीं थीं। इसी बीच वाशिंग के पास उनकी राफ्ट पलट गई और महिलाएं पानी में बह गईं। हालांकि उसके बाद रेस्क्यू दल ने इन महिलाओं को पानी से बाहर निकाला परंतु इस दौरान दो महिलाओं की हालत गंभीर थी जिन्होंने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में साकेश पत्नी राणवी इंदौर, रुकईया (72) पत्नी दाहोद (महाराष्ट्र) की मौत हो गई है। जबकि तसनीम पत्नी खेरीवाला, मश्यिम (47) पत्नी जैनूदीन (इंदौर), नफीसा पत्नी फिरोज महाराष्ट्र व रराीदा पत्नी कुतवूदीन घायल हुई हैं। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया। एसपी कुल्लू गुरुदेव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।