Follow Us:

मंडी: मतदान करने तांदी पहुंचे CM जयराम ठाकुर

बीरबल शर्मा |

मंडी संसदीय सीट के लिए कल 30 अक्टूबर को वोटिंग होगी। वोटिंग से एक दिन पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार शाम को अपने घर सराज के तांदी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने तांदी में अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ समय बिताया। मुख्यमंत्री कल सुबह साढ़े 9 बजे अपने परिवार सहित मुरहाग पोलिंग बूथ पर मतदान करेंगे। मतदान करने के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से होते हुए शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।