Follow Us:

मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी 9 हजार वोट से आगे, 15 हजार वोटों की गिनती रही बाकी

पी. चंद |

मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव परिणाम काफी रोमांचक रहने की उम्मीद है। यहां मुख्यमंत्री की साख़ बने मंडी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह अभी तक आगे चल रही हैं। प्रतिभा सिंह को अब तक की मतगणना में 339687 वोट मिल चुके हैं, जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर चल रहे हैं जिनको अब तक 332723 वोट मिल चुके हैं।

9 हजार वोट से प्रतिभा सिंह आगे चल रही हैं, जबकि सिर्फ 15 हजार के करीब वोटों की गिनती बाकी रह गई है। अभी तक 7 लाख 19819 वोटों की गिनती हो चुकी है। इसके साथ ही बाकी 4 प्रत्याशियों को भी कुछ वोट पड़े हैं। मंडी लोकसभा क्षेत्र के लिए हजारों लोगों ने नोटा का इस्तेमाल भी किया है। अभी तक 12 हजार 418 लोग नोटा में वोट दे चुके हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी ने लीड को देखते हुए जीत का दावा भी किया है।