Follow Us:

फतेहपुर उपचुनाव कांग्रेस ने किया फतह, भवानी पठानिया 5 हजार वोटों से जीते

मृत्युंजय पुरी |

कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया ने 5 हजार 789 वोटों से जीत का परचम लहराया है। फतेहपुर उपचुनाव में दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर रहे हैं जबकि तीसरे नंबर पर राजन सुशांत हैं।

वोट काउंट की बात की जाए तो कांग्रेस को 24 हजार 449 वोट पड़े हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी को 18 हजार 660 वोट पड़े हैं। तीसरे नंबर पर रहे राजन सुशांत को 12 हजार 927 वोट पड़े हैं। फतेहपुर से जीते प्रत्याशी भवानी पठानिया ने सर्टिफिकेट भी हासिल कर लिया है।