Follow Us:

शिमला में आदमखोर तेंदुए का कहर, 6 साल के बच्चे को बनाया शिकार

पी. चंद |

शिमला: राजधानी शिमला में आदमखोर तेंदुए ने 6 साल के बच्चे को अपना शिकार बनाया है। मामला दिवाली की रात का है।

रात साढ़े 10 बजे के क़रीब शिमला शहर के बीचों बीच डाउन डेल कॉलोनी से तेंदुआ बच्चे को उठा ले गया। पटाखों के शोर के बीच तेंदुए ने बच्चे को अपना शिकार बना लिया। घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई। जिसके बाद रात करीब 11:30 बजे सर्च अभियान चलाया गया।

लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया। शिमला में तीन महीने में ये दूसरी घटना है जब तेंदुए ने बच्चे को अपना शिकार बनाया है।