Follow Us:

मजदूर कुटिया पहुंचे CM जयराम, GS बाली के साथ बिताए पुराने दिन किए याद

डेस्क |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता जीएस बाली के निवास स्थान मजदूर कुटिया पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। मुख्यमंत्री जीएस बाली के बेटे आरएस बाली से मिले और अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री विक्रम ठाकुर, भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा, हिमाचल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सत्ती, ज्वाली के विधायक अर्जुन ठाकुर और हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने 1998 के समय को याद करते हुए कहा कि बाली का व्यक्तित्व जीवंत था। वे हर काम अलग तरीक़े से करते थे। उन्होंने कहा कि बाली उन चुनिंदा वयक्तियों में थे जिनकी ना सिर्फ़ अपनी पार्टी बल्कि हिमाचल की राजनीति से जुड़े हर व्यक्ति के दिल में ख़ास जगह थी।

इस दौरान जब समाचार फर्स्ट ने मुख्यमंत्री से उपचुनाव में हार के बाद सरकार में फेरबदल का सवाल किया तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हार पर संगठन के साथ मंथन करेंगे. उन्होंने कहा फिलहाल मंत्रिमंडल में फेरबदल नहीं होगा.

आपको बता दें कि पूर्व मंत्री जीएस बाली का 29 अक्टूबर देर रात AIIMS में निधन हो गया था। 7 नवंबर को उनके कांगड़ा निवास मज़दूर कुटिया पर शोकसभा होगी।