Follow Us:

महाराष्ट्र: कोरोना वार्ड में लगी भीषण आग, 10 कोरोना मरीज़ों की जलकर मौत

डेस्क |

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला अस्पताल में अचानक आग लगने से 10 मरीज़ों की मौत हो गई। ख़बर है कि ICU में सुबह आग लग गई जिसके चलते आईसीयू में भर्ती 10 कोरोना मरीज़ों की जलकर मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है। अहमदनगर के जिला कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने इस घटना की पुष्टि की है।

अहमदनगर नगर निगम के अग्निशमन विभाग के प्रमुख शंकर मिसाल ने कहा कि आग सुबह करीब 11 बजे लगी। राहत की बात यह है कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण शुरू हुआ होगा। वहीं, माना जा रहा है कि सरकार इस हादसे की जांच के आदेश देगी।