Follow Us:

BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू, शिमला से CM जयराम भी जुड़े

पी.चंद |

दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। पीएम मोदी भी बैठक में पहुंच चुके हैं। बैठक में 5 राज्यों में होने वाले विधानसबा चुनाव के अलावा संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में केंद्रीय मंत्रियों के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

कार्यकारिणी की बैठ में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं संगठन महामंत्री पवन राणा शिमला भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर से वर्चुअल तरीके से इस बैठक से जुड़े।

इसके अलावा भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सह प्रभारी संजय टंडन चंडीगढ़ और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली से जुड़े।