Follow Us:

कांगड़ा: अब शाम 4 बजे के बाद भी वैक्सीन लगवा सकेंगे लोग

डेस्क |

जिला कांगड़ा में वैक्सीन से वंचित लोग अब शाम 4 बजे बाद भी वैक्सीनेशन लगवा सकेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला के नागरिक चिकित्सालय कांगड़ा, देहरा, नूरपुर, बैजनाथ और पालमपुर को चिन्हित किया है। वह लोग जो किसी कारणवश दिन में वैक्सीनेशन नहीं करवा सकते वह शाम 4 बजे बाद आकर वैक्सीनेशन करवा सकते हैं।

इसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने चिकित्सा अधिकारियों को व्यवस्था बनाने के निर्देश जारी किये हैं। इसके अलावा उन्होंने व्यापार मंडल के लोगों के लिए भी अलग से विशेष कैंप लगाकर वैक्सीनेशन की व्यवस्था सुनिस्चित करने करने को कहा। साथ ही उन्होंने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्र के पात्र लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाएं।