Follow Us:

2022 चुनावों के लिए कांग्रेस तैयार, सरकार की नाकामियों को बनाएगी ढाल

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों में जीत के बाद कांग्रेस ने आगामी 2022 के विधानसभा के चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी है। कांग्रेस सरकार महंगाई को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है। सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस जनजागरण अभियान चलाएगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के निर्वाचित विधायकों ने शपथ ली जिसमें न मुख्यमंत्री, न ही कोई मंत्री शामिल हुआ। लोकतंत्र में हार-जीत लगी रहती है लेकिन परम्पराओं का निर्वहन करना आवश्यक है। कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुंचाने में सफल रही। यही कारण है कि सरकार को हार के बाद महंगाई और सड़कों में गड्ढे भी नजर आ रहे हैं।

इसके बाद केंद्र औऱ प्रदेश सरकार ने तुरन्त डीजल पेट्रॉल के दाम किये, लेकिन अभी तक बस किराये में कमी नहीं हुई औऱ न ही सिलेंडर के दाम घटे। सरकार को इन दामों में कमी करके जनता को राहत देनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी जीत के बाद और ज्यादा ऊर्जा के साथ जनता के मुद्दों को उठाएगी। कांग्रेस 14 से 28 नवम्बर तक जनजागरण अभियान चलाएगी। इसके अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा की जाएगी औऱ जनता को जागरूक किया जाएगा व सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

कुलदीप राठौर ने कहा कि 19 नवम्बर को इंदिरा गांधी की जयंती से कांग्रेस पार्टी सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी। हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला इस कार्यक्रम में शामिल होंगे यह अभियान मार्च तक चलेगा।

वहीं कंगना के बयान पर राठौर ने कहा कि उन्हें इस बयान के लिए ही पद्मश्री दिया गया है। यह बयान स्वतंत्रता सैनानियों के बलिदान के खिलाफ है। इस राष्ट्रविरोधी बयान के खिलाफ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। वहीं, राठौर ने मंदिरों को उड़ाने की लश्कर तैय्यबा की धमकी को सरकार को गम्भीरता से लेने की जरूरत है इसकी जांच होनी चाहिए।