Follow Us:

हार के बाद जागी सरकार, किसानों के बलिदान पर मांगे माफ़ी: राजीव शुक्ला

पी. चंद |

कांग्रेस हिमाचल प्रभारी हिमाचल के दौरे पर हैं। उन्होंने आज इंदिरा गांधी की जयंती पर रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज किसानों की जीत हुई है। किसान आंदोलन के आगे मोदी सरकार झुक गयी है।

राजीव शुक्ला ने कृषि कानून पर सरकार के फैसले को किसानों की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि किसानों के बलिदान पर सरकार को किसानों से माफी मांगनी चाहिए।

सरकार को यह निर्णय पहले लेना चाहिए था। हार के बाद अब सरकार जागी है। हिमाचल में जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफल है। 2022 में हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनाएगी।