Follow Us:

Big Breaking: गहलोत कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

|

राजस्थान में गहलोत मंत्रिमंडल के पुनर्गठन से पहले शनिवार शाम को सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपना इस्तीफा सौंपा है। खबर है कि कैबिनेट बैठक के बाद सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंपा है।

कल दोपहर 2 बजे कांग्रेस मुख्यालय में बैठक बुलाई गई है। सभी विधायक इस बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर आखिरी फैसला हो सकता है। कल रविवार शाम चार बजे नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण करवाई जा सकती है।