Follow Us:

प्रदेश में बनेगी दो स्मार्ट गौशालाएं, खाद की कमी जल्द होगी पूरी: वीरेंद्र कंवर

पी. चंद |

गौ-सेवा आयोग की पांचवी बैठक प्रदेश सचिवालय में हुई। इस बैठक में दो स्मार्ट गौशाला बनाने का निर्णय हुआ है जिनमें 3 हजार गायों को रखने की कैपेसिटी होगी। बैठक के बाद ये जानकारी पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने दी है।

मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि प्रदेश में 2 स्मार्ट गौशालाएं बनाई जाएंगी। इसमें एक गौशाला में 3 हजार गायों को रखा जाएगा। हर जिले के अंदर एनिमल लिफ्टर रखे जाएंगे जो दुर्घटनाग्रस्त पशुओं को गौशाला तक पहुंचाएगा। हर जिले में गौ विज्ञान केंद्र स्थापित कर गाय के दूध को बढ़ाने, पंचगव्य का क्या उपयोग होता है इसके विषय मे प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके साथ ही एनजीओ द्वारा चलाये जाने वाली गौशालाओं की निधि में बढ़ोतरी का भी निर्णय लिया गया है।

वहीं उन्होंने बताया कि उनकी केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविय से वर्चुअल कॉन्फ्रेंस हुई है। इसमें खाद की स्थिति स्पष्ट की गई है। प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। केवल 12-32-16 खाद कम मात्रा में उपलब्ध है जिसे अगले तीन से चार दिनों में उपलब्ध करा दिया जायेगा।