Follow Us:

हिमाचल: 5 दिसंबर को बिलासपुर आएंगे JP नड्डा, एम्स में ओपीडी का करेंगे शुभारंभ

पी.चंद |

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष 5 दिसंबर को बिलासपुर दौरे पर हिमाचल आ रहे हैं। जेपी नड्डा 5 दिसंबर को दिल्ली से चंडीगढ़ और फिर हेलीकॉप्टर से सुबह 11 बजे बिलासपुर के लुहनू मैदान में पहुंचेगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी हिमाचल आ रहे हैं।

इस मौके पर सीएम जयराम ठाकुर हिमाचल सरकार के प्रमुख मंत्रीगण, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, विधायक सुभाष ठाकुर, ज़िला अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान एवं भाजपा के विरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।

इस बारे में जानकारी देते हुए हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि बिलासपुर पहुंचने पर जेपी नड्डा बिलासपुर स्थित एम्स का निरीक्षण करेंगे और इस दिन ऐम्स की ओपीडी का सुभारम्भ भी करेंगे। शाम को करीब 4 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

बता दें कि एम्स जेपी नड्डा का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसको पूरा करवाने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद समय-समय पर इसके कार्यों की समीक्षा करते रहे हैं। नड्डा के प्रयासों से ही एम्स में ओपीडी शुरू हो रही है।