Follow Us:

तो क्या कांग्रेस 2022 के चुनावों में भी महंगाई और बेरोजगारी को बनाएगी हथियार?

पी. चंद |

महंगाई को मुद्दा बनाकर उपचुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त देने के बाद कांग्रेस विधानसभा चुनावों में भी महंगाई को हथियार बनाने जा रही है। देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने राजधानी शिमला में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने मुख्यालय राजीव भवन से अंबेडकर चौक चौड़ा मैदान तक जनजागरण रैली निकाली।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जन-जन तक जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करा रही है। महंगाई सुरसा की तरह मुंह फैला रही है। पेट्रोल डीजल के अलावा खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। यह सरकार देश की सम्पतियों को बेच रही है। कानून व्यवस्था लगातार गड़बड़ा रही है।

राठौर ने कहा कि कांग्रेस लगातार अपनी विपक्ष की भूमिका निभा रही रही है। भाजपा सरकार की इन नीतियों को दरकिनार कर लोगों ने उन्हें उपचुनाव में दरकिनार किया है। विधानसभा चुनावों में भी जनता भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी।

वहीं, पुलिस के मामले पर राठौर ने कहा कि यह संवेदनशील और गम्भीर विषय है। सरकार को इस विषय पर समय रहते बात करके सुलझाना चाहिए। अगर मामला बिगड़ता है तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।