Follow Us:

कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू बीमार, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि वे पत्थरी से जूझ रहे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका ऑपरेशन हुआ। फिलहाल उनकी सेहत ठीक बताई जा रही है और कुछ समय में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इससे पहले अचानक उन्हें पत्थरी की दर्द पड़ने पर दिल्ली स्थित मैक्स ले जाया गया था।