Follow Us:

मुख्यमंत्री का दावा करने में कोई बुराई नहीं, अंतिम फैसला हाईकमान करेगी: राठौर

पी. चंद |

कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री पद पर दावेदारों की लंबी फेहरिस्त को लेकर सत्ता दल भाजपा के निशाने पर है। सत्ता पक्ष के इस वार पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा की मुख्यमंत्री का दावा पार्टी का कोई भी नेता कर सकता है। इसमें क्या बुराई है। भाजपा को कांग्रेस की चिंता छोड़कर अपनी चिंता करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री को लेकर अंतिम फ़ैसला आलाकमान करेगा।

स्वर्ण आयोग ओपीएस और मंडी विश्वविद्यालय को लेकर राठौर ने कहा कि ये चुनावी घोषणाएं है जो कभी पूरी नहीं होंगी। 60 हज़ार करोड़ से ज़्यादा के कर्ज तले डूबी सरकार सबको खुश करने में जुटी है। आजकल मुख्यमंत्री से यदि कोई चांद भी मांग ले तो उसको भी चांद देने का वायदा कर देंगे। ये कोरी घोषणाएं हैं जो कभी पूरी नहीं होंगी। कांग्रेस पार्टी 2022 के लिए एकजुट है। सरकार की नाकामी के चलते कांग्रेस की जीत पक्की है।