Follow Us:

हिमाचली अब दिल्ली और चंडीगढ़ में भी दर्ज करवा पाएंगे अपनी शिकायतें

|

अब दिल्ली-चंडीगढ़ और इसके आसपास के इलाकों में रहने वाली हिमाचली अपनी शिकायतों को दिल्ली और चंडीगढ़ में दर्ज करवा पाएंगे। सरकार ने इन लोगों की सुविधा के लिए हिमाचल सदन नई दिल्ली और हिमाचल भवन चंडीगढ़ में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ यानी सीएम विंडो खोले हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत दर्ज करने के लिए हिमाचल सदन नई दिल्ली में स्थापित शिकायत निवारण प्रकोष्ठ में दूरभाष नम्बर 011-21610380 और हिमाचल भवन चंडीगढ़, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ में दूरभाष नम्बर 0172-2637504 के माध्यम से सम्पर्क किया जा सकता है।

इन शिकायत निवारण प्रकोष्ठों में शिकायत अथवा सुझाव देने के लिए ड्रॉप बॉक्स भी लगाए गए हैं। हिमाचल के लोगों की शिकायतों का तत्काल समाधान एवं सुझावों पर समय सीमा के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।