Follow Us:

‘जिन पूर्व मुख्यमंत्री की अफसरशाही पर पकड़ थी क्या वह सरकार रिपीट करवा पाए?’

पी.चंद |

खुद पर अफरशाही पर पकड़ न होने के आरोपों पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जवाब दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पत्रकार वार्ता में पूछा गया कि कांग्रेस पार्टी उनपर अफसरशाही पर पकड़ न होने के आरोप लगा रही है। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन मुख्यमंत्रियों का अफ़सरशाही पर पकड़ करने वाला माना जाता था वह भी सरकार रिपीट नहीं करवा पाए। वीरभद्र सिंह के समय भी ये हुआ। हम प्रयास करते हैं कि प्यार से काम हो जाए। यदि जिनको प्यार की भाषा समझ नहीं आती उन्हें पश्चाताप जरूर होगा।

वहीं, उपचुनाव में मिली हार पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि उपचुनाव में मिली हार ही जीत के द्वार तक पहुंचाएगी। हर बार श्रद्धांजलि के नाम पर जनता वोट नहीं करेगी। भले ही कांग्रेस पार्टी सहानुभूति वोट लेकर जीत गई लेकिन विधानसभा में ऐसा नहीं होगा। भाजपा मिथ तोड़कर सरकार रिपीट करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जब भी दिल्ली जाते हैं उनके कुछ पत्रकार मित्र कई अटकलें लगाते हैं। पिछले चार साल से ये हो रहा है।